राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ग्वालियर के 2 श्रद्धांलुओं की मृत्यु, 9 घायल

ग्वालियर / कन्नौज

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा,
राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ग्वालियर के 2 श्रद्धांलुओं की मृत्यु, 9 घायल,
तेज रफ्तार ट्रक ने इको कार में पीछे से मारी टक्कर, टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई कार पलटी।
सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती।
ग्वालियर से अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे सभी कार सवार। तालग्राम थाना क्षेत्र के 182 किलोमीटर कट पर हुआ हादसा।

*अनुपूरक न्यूज एजेंसी*

महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है। आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण दो हफ़्ते से कमर में हल्का दर्द था, दो दिन से अचानक बढ़ गया।

लेकिन मेरा ये दर्द बिहार के उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ़ के आगे कुछ भी नहीं है जो नौकरी-रोजगार की आस में बैठे हैं जिनके सपनों को विगत 10 वर्षों में धर्म की आड़ में कुचला गया है। मैं अपने दर्द को भूल जाता हूँ जब देखता हूँ कैसे गरीब माताओं-बहनों को महंगाई के कारण रसोई चलाने में भारी पीड़ा का अनुभव होता है। किसान भाइयों को सिंचाई के साधन व फसल का उचित दाम नहीं मिलने तथा संसाधनों के अभाव एवं रोजी-रोटी के लिए लाखों साथियों के पलायन का कष्ट देखता हूँ तो मुझे मेरा दर्द महसूस भी नहीं होता।

छात्र को पीड़ा हैं क्यूँकि उन्हें अच्छी पढ़ाई नहीं मिल पा रही। बिहार के मेरे बुज़र्गों की पीड़ा है कि उन्हें अच्छी दवाई नहीं मिल पा रही, थाना और ब्लॉक के भ्रष्टाचार से आमजन परेशान है। हर वर्ग को पीड़ा है क्यूँकि उनके अधिकार, उनका न्याय उन्हें नहीं मिल पा रहा है। मैं इन सबों की तकलीफ़ में अपने आप को सांझीदार मानता हूँ।

बिहार में NDA सरकार से जनता त्रस्त है। ऐसे में यदि मैंने अपनीं पीड़ा की चिंता की और ये कदम रुक गए तो फिर लोगों की उम्मीदें भी बुझ जाएगीं तथा महंगाई, तानाशाही, अत्याचार और अन्याय की आग में बिहार झुलसता रहेगा। इसलिए मैंने तय किया है कि भले ही बाधा कितनी हो, भले ही दर्द कितना हो, रुकना नहीं है, झुकना नहीं है और थकना नहीं है। लक्ष्य की प्राप्ति तक चलते जाना है, बढ़ते जाना है, जीतते जाना है जीताते जाना है। लक्ष्य प्राप्त किए बिना रुकना मेरे खून में नहीं है।

– तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *