रायबरेली – तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा,हादसे में युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,गदागंज के अलीपुर चकराई के पास की घटना
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल संकट के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा
पत्र में लिखा है, “मैं आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि आप सुनिश्चित करें कि दिल्ली के लिए पानी का कुछ प्रावधान किया जाए, चाहे वह हरियाणा से हो या उत्तर प्रदेश से या किसी अन्य राज्य से जो पानी देने में सक्षम हो, ताकि दिल्ली के लोगों को परेशानी न हो। हम इस मुद्दे में आपके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं… यह जरूरी है कि हरियाणा राज्य तुरंत दिल्ली के हिस्से का पानी यमुना नदी में छोड़े ताकि पानी का स्तर 674.5 फीट के सामान्य स्तर पर आ जाए…”
भाजपा के आरोप ‘कांग्रेस SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देंगे’ के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…लोकसभा, विधानसभा, ज़िला पंचायत सभी में सीटें जनसंख्या में अनुपात के आधार पर तय होती हैं…हर राज्य वहां की जनसंख्या में अनुपात के आधार पर आरक्षण देता है। हमारा आरक्षण छीनकर इनको देने का सवाल कहां से आया?…”
