राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच “मातृशक्ति” महानगर झांसी के तत्वाधान में आयोजित *नवरात्रि,दशहरा करवा चौथ एवं दशहरा मिलन समारोह रिपोर्ट: अनिल मौर्य

*राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच “मातृशक्ति” महानगर झांसी के तत्वाधान में आयोजित *नवरात्रि,दशहरा करवा चौथ एवं दशहरा मिलन समारोह* का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अरविंद्र मैरिज हॉल में माननीय नरेश गुप्ता राजू रक्सा के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया! इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विनीता शुक्ला जी के द्वारा की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पल्लवी सहारिया एवं सह संयोजिका श्रीमती प्रभा गुप्ता जी प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति राम श्री गुप्ता,मंडल अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष मनु शर्मा जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह ,रजनी दीक्षित, नीलमा सरावगी के संयोजन में संपन्न हुआ ! इस दशहरा मिलन समारोह के पावन पुनीत अवसर पर डांडिया नृत्य, भगवान राम जानकी जी का राज्याभिषेक किया गया इस दौरान सभी को मीठा पान खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी ,कार्यक्रम का संचालन एड. प्रीति संज्ञा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष,साधना बाजपेई जिला चेयरमैन झांसी ने किया !! माननीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा ने पान खिलाकर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी। करवा चौथ क्वीन दीप्ति पांडे और द्वितीय स्थान मोनिका जी तृतीय स्थान डॉ.रूपाली भार्गव का रहा और साथ में डांडिया पुरस्कार साधना बाजपेयी को दिया गया इस मौके पर जागृति मंच मातृशक्ति मंडल महासचिव रागनी अवस्थी, जिला सचिव कीर्ति आर्य, सह सचिव ,वंदना गुप्ता,मीना पाठक,प्रतीभा शर्मा,गीता गुप्ता,सीमा गुप्ता ,किरण अग्रवाल, रत्ना गुप्ता,निलिमा गुप्ता,लक्ष्मी अरजरिया, कुसुम सेठ, रीता सेन,रश्मि वाजपेई,निशी निगम, मीना गुप्ता,मनाली त्रिपाठी,अंजू पाल,अर्चना रिछारिया, मनीषा सिंह ,यश शुक्ला आदि उपस्थितरही ,अंत में राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी सहारिया जी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *