राहुल की ताजपोशी, कांग्रेसियो ने जश्न मनाया

नई दिल्ली 16 दिसम्बरः आज से कांग्रेस मे  राहुल गांधी युग की शुरूआत हो गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद राहुल पूरी जिम्मेदारी संभालेगे। कांग्रेस मे  जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जश्न की तैयारियां कल से ही चल रही थी। आज मिठाईयां बांटी गयी। जमकर ढोल नगाड़े बजे।

गुजरात चुनाव से पहले हुये कांग्रेस के चुनाव मे  राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय हो गया था। उनके सभी सेट सही पाये जाने के बाद उन्हंे अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी चूंकि गुजरात चुनाव मे  व्यस्त थे, इसलिये उन्हांेने ताजपोशी को दो दिन के लिये टाल दिया था। गुजरात मे  14 तारीख को दूसरे चरण का मतदान होना था। वैसे कांग्रेस के एक खेमे का मानना था कि राहुल गांधी को 14 तारीख को ही ताजपोशी कर लेनी चाहिये, लेकिन दूसरे खेमे ने इसका विरोध किया।

इसके बाद तय हुआ कि 16दिसम्बर को राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभालेगे। आज कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल है। पूरे देश से कांग्रेस नेताओ  का दिल्ली मे  जमावड़ा है। झांसी से पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, युवा नेता राहुल राय सहित अन्य नेता दिल्ली पहुंच गये हैं।

राहुल युग मे  कांग्रेस को नये कलेवर मे  आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अब देखना यह होगा कि गुजरात चुनाव के नतीजे 18 तारीख को आएंगे। ऐसे मे  सभी की निगाहे 18 तारीख को आने वाले नतीजो पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *