राहुल की ताजपोशी पर कैसे नाचे कांग्रेसी?

नई दिल्ली 11 दिसम्बरः सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर रहते हुये किये गये नामांकन के बाद आज राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके सभी 89 सेट सही पाये गये। राहुल के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस कार्यालय मे  जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता जमकर थिरक रहे हैं। ढोल नगाड़ंे की धुन पर नाचते कांग्रेसियो  का मानना है कि राहुल के नेतृत्व मे  कांग्रेस ना केवल वापसी  करेगी, बल्कि सरकार भी बनाएगी।

पिछले कुछ दिनो  से चल रही अटकलो  को विराम देते हुये राहुल गांधी ने संकेत दिया था कि वो अध्यक्ष पद संभालने को तैयार है।

इसके बाद 4 दिसम्बर को राहुल ने नामांकन दाखिल किया। चुनावी प्रक्रिया मे  राहुल का अकेले नामांकन आने के बाद सभी सेट की जांच की गयी। आज उन्हे  अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

राहुल के अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कांग्रेसियो  मे  जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

गुजरात चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी कल या 14 तारीख को अपनी ताजपोशी करवा सकते हैं।

बरहाल, कांग्रेसियो  मे  उत्साह है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीपजैन आदित्य ने इसे अच्छा कदम बताया। उन्होने  कहा कि जिस तरह सोनिया गांधी के नेतृत्व मे  कांग्रेस ने बेहतर कार्यकाल दिया, राहुल के नेतृत्व मे  भी कांग्रेस का स्वर्णिम कार्यकाल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *