Headlines

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो नीति आयोग को भंग करेंगे, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 29 मार्च । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह सत्ता में आए तो नीति आयोग को भंग करने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि योजना आयोग को फिर से बाहर किया जाएगा। इसमें चुने हुए अर्थशास्त्रियों को और 100 से कम लोगों का स्टाफ रखा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि नीति आयोग के पास केवल प्रधानमंत्री के प्रचार के लिए झूठे आंकड़े देने के अलावा कोई काम नहीं है।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार चुनाव आचार संहिता के मामले में फंसे हैं।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेश के वादे को चुनाव के लिए चांद लाने जैसा बताया। उन्होंने ट्वीट भी किया था प्रस्तावित आए गारंटी आर्थिक परीक्षण राजकोषीय अनुशासन परीक्षण और क्रियान्वयन परीक्षण में विफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *