मुंबई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा… तो इस नफरत का आधार है अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है…”
महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मुंबई के मणि भवन संग्रहालय से ‘जन न्याय पदयात्रा’ शुरू।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “… कांग्रेस नहीं होती तो देश को आज़ादी नहीं मिलती, कांग्रेस नहीं होती तो देश को नेतृत्व नहीं मिलता… कांग्रेस नहीं होती तो यह देश अखंड नहीं होता, ऐसी कई बातें हैं लेकिन भाजपा को यह बाते समझ नहीं आएंगी… वे(भाजपा) व्यपारियों और उद्योगपतियों का विचार करते हैं… अगर भाजपा न होती तो कई बातें होती, इस देश में दंगे नहीं होते, इस देश का रुपया मज़बूत होता, देश पर जो कर्ज़ है वह कम होता…”