दतिया15 अक्टूबर । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर सबसे पहले दतिया पीतांबरा पीठ पहुंचे ।उन्होंने यहां मां पीतांबरा देवी और धूमावती के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
राहुल गांधी 2 दिन के ग्वालियर संभाग के चुनावी दौरे पर आए हुए हैं राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा पीतांबरा पीठ पर रुके। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे ।पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गेरुआ रंग की धोती पहनी थी।
राहुल गांधी की दतिया के स्टेडियम ग्राउंड में एक सभा भी हैं उसके बाद में डबरा जाएंगे वहां भी वह एक रैली को संबोधित करेंगे। डबरा से करीब 4:15 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
इसके पहले ग्वालियर में एयरपोर्ट पर एमपी चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्योतिराज सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी अगवानी की
