राहुल ने ली हार की जिम्मेदारी, अध्य्क्ष पद से दिया इस्तीफा, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 3 जुलाई । लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसको लेकर एक पत्र भी लिखा है राहुल ने इस पत्र को ट्वीट भी किया है

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं ।पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है । यही कारण है कि मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि काग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है।

राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए गर्व का विषय है जिस पार्टी की नीतियां और सिद्धातों से देश का विकास हुआ है. मैं देश और पार्टी से मिले प्यार के लिए आभारी हूं.
राहुल गांधी ने लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 में मिली हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. हमारी पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही जरूरी है. यही कारण है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *