रील बनाते समय ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत

ललितपुर | सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने की होड़ में रील बनाते समय बीए प्रथम वर्ष का छात्र ट्रैक्टर के नीचे गिर गया| इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया और उसकी मौत हो गई|
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मैलवार निवासी नितेश (17) इंस्टाग्राम पर रियल बनाता था | सोमवार की शाम को वह ग्राम कल्यानपुरा में अपने साथी के साथ मिलकर ट्रैक्टर पर रील बना रहा था | इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया| ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई| कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| आगे की कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *