आगरा- रेलवे ट्रैक प्लेटफार्म पर मां-बेटी ने लगाए ठुमके,मां-बेटी पर हुआ मुकदमा दर्ज,आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया,मां बेटी ने रेलवे ट्रैक पर बनाई थी रील,रील वायरल होने पर RPF ने लिया संज्ञान,
RPF ने मां बेटी को पकड़ा,कार्रवाई जारी.
बलिया में डायल 112 पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई,पुलिसकर्मी के पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती,2 भाइयों के आपसी विवाद में सूचना पर गई थी पुलिस,बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर ग्राम सभा का मामला
कानपुर- खड़े ट्रक में चालक अचेत अवस्था में मिला,कानपुर SGST कार्यालय में खड़ा था ट्रक,ड्राइवर को हैलट अस्पताल में कराया भर्ती,डॉक्टरो ने ट्रक चालक को किया मृत घोषित,पंजाब का रहने वाला ट्रक चालक बलबीर सिंह,बेटे की मौत की ड्राइवर देता रहा दुहाई- सूत्र,लेकिन अधिकारियों ने नहीं जाने दिया- सूत्र,ट्रक चालक की मौत से विभाग मे मचा ह्ड़कंप.
कानपुर- गांजा बेचने को लेकर बीच सड़क चले लात-घुसे,बर्रा थाने के पीछे बीच सड़क घंटो चला विवाद,घायल युवक को ही बर्रा थाना पुलिस ने किया बंद,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा विश्व बैंक का मामला.
सोनभद्र- पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय कोयला चोरों को पकड़ा,ट्रक में लोड 44 टन अवैध कोयला किया बरामद,चोरी का कोयला गोदाम बनाकर ट्रक से करते थे डंप,अनपरा थाना क्षेत्र के दुल्लापाथर इलाके से पकड़ा.
सोनभद्र- सोनभद्र में महिला की हत्या से हड़कंप,कुल्हाड़ी से हमलाकर महिला की हत्या,खेत में खून से लथपथ मिला शव,बेटे ने पिता पर हत्या की आशंका जताई,ओबरा थाने के टोला कुम्हिया की घटना.
सोनभद्र- भूत प्रेत के शक में 2 पक्षों में चले लाठी डंडे,दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को लगी चोट,पुलिस ने घायलों को चोपन सीएचसी लाया गया,मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी,चोपन थाना क्षेत्र के अम्बा टोला की घटना.
अयोध्या- सोते समय लड़कियों का वीडियो बनाने का मामला,लड़कियों का वीडियो बनाने वाला शोहदा गिरफ्तार,छत पर चढ़कर लड़कियों का बना रहा था वीडियो,पुलिस ने शोहदे को किया गिरफ्तार, भेजा जेल,थाना तारुन के बरौली गांव का मामला.
मिर्ज़ापुर- पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत,दो बच्चों की पानी में डूबने से मचा हड़कंप,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,थाना कटरा के नटवा चौकी अंतर्गत बसही का मामला.
नोएडा- रेस लगाते समय कार ने आइसक्रीम वाले को उड़ाया,आइसक्रीम वाले की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,रेस लगा रहा युवक दूसरी कार से हुआ फरार,पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार की बरामद,सेक्टर 39 थाना क्षेत्र सेक्टर 39 साईं बाबा मंदिर की घटना.
