ललितपुर। झाँसी- ललितपुर रेल लाइन पर आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।
कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत सिद्धन के पास डाऊन ट्रैक के किनारे आज सुबह लोगों ने एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना नेहरूनगर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 20 से 30 वर्ष के मध्य है। संभावना जताई जा रही है कि महिला की किसी ट्रेन के टकराने पर मौत हुई है। उसकाशव झाँसी की ओर जाने वाली लाइन पर पड़ा था। महिला कौन है? यहां कैसे आई? या किसी ट्रेन से गिरी? अभी स्पष्ट नही है।
