चंडीगढ़ 20 अक्टूबर अमृतसर में दशहरा के दिन हुए भीषण रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है उन्होंने शनिवार को शिवाला फाटक के गेट मैन निर्मल सिंह की जमकर धुनाई की उसे रेलवे के केविन एस 26 E3 से नीचे फेंक दिया। उसका सर फट गया है। लोगों ने शव को लेकर प्रदर्शन भी किया बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि कई शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया है।
हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की कहानी बेहद मार्मिक है कई लोगों के परिजनों ने बताया कि जिस समय रावण दहन हो रहा था आतिशबाजी की आवाज सुनकर लोग पटरी की ओर दौड़े कुछ लोग दूसरी पटरी की ओर दौड़े।
इसी भगदड़ में किसी ने ट्रेन के होरन की आवाज नहीं सुनी और ट्रेन लोगों को रौदती हुई निकल गई बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ थी ।एक महिला ने बताया कि वह अपने पति को वीडियो कॉल के जरिए रावण दहन का कार्यक्रम दिखा रही थी जब आतिशबाजी हुई तो सभी लोग पीछे को भागे । उसके साथ उसकी मां भीड़ में गिर गई लोग उसे रोते हुए निकल गए।
एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम विजय है उसने अपने बेटे का शव व्हाट्सएप पर देखा, तो वह भागता हुआ मौके पर पहुंचा लेकिन उसे बेटे की लाश नहीं मिली । उसने बताया कि उसके दोनों बेटे दशहरा देखने के लिए गए थे एक बेटा तो बच गया दूसरे का पता नहीं चला ऐसे कई हृदय विदारक दृश्य घटनास्थल पर देखने को मिले जिन के बाद लोगों के कलेजे कांप उठे।
आपको बता दें कि इस हादसे के बाद से लोगों में इतनी नाराजगी है कि उन्होंने शुक्रवार को एक मंत्री के काफिले पर हमला भी किया था बाद में गनर को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी थी।
