रोड शो मे उमड़ी भीड़, राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल

जयपुर 11 अगस्तः राजस्थान मे होने वाले चुनाव के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्हांेने आज रोड शो किया। इस दौरान लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार कांग्रेस के लिये वापसी की चुनौती है। वहीं बसुन्धरा खुद राज्य मे यात्रा पर निकली हुयी हैं।

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया. इसके बाद वह विशेष बस में सवार होकर रामलीला मैदान की तरफ निकले. रास्ते में उन्होंने जनता का अभिवादन किया.

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी रोड शो के बाद रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को संबोधित करेंगे.राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिए जयपुर आ रहे हैं. वो पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे. साथ ही उन्हें बताएंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *