हरीश कुमार
लंदन 25 नवबंरः शुक्रवार की रात लंदन के आक्सफोर्ड टयूब स्टेशन मे फायरिंग के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हमले मे एक महिला घायल हो गयी।
फायरिंग को लेकर पुलिस सतर्क है। रात मे भगदड़ के बाद पुलिस ने आज सुबह घटना स्थल पर छानबीन की। आतंकी हमले को मानकर चल रही पुलिस को अभी तक फायरिंग को लेकर कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
फायरिंग के समय वहां भगदड़ मच गयी थी। माना जा रहा है कि सर्कस देखने आने वाले लोगो मे दहशत फैलाने के उददेश्य से फायरिंग हुयी। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द इस मामले को हल कर लिया जाएगा।