लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आये झांसी विधायक रवि शर्मा क्या बोले? रिपोर्ट-रोहित जाटव

झांसी: दूसरी बार विधायक बने रवि शर्मा एक बार फिर से मीडिया के सामने आये। इस बार वो सरकार के एक साल पूरा होने का मौका बताते हुये अपनी बात कहने लगे। सरकार कैसा काम कर रही और क्या उपलिब्धयां हासिल हो रही, इसको लेकर रवि ने पूरा फोकस किया। वैसे अपने काम को भी गिनाया, मगर कसक के साथ।
रवि शर्मा पिछले कुछ दिनो से मीडिया से दूरी बनाये हुये हैं। मंत्रिमंडल मे स्थान को लेकर चर्चा मे रहे विधायक स्थान नहीं मिलने से थोड़े परेशान थे। कई दिन से प्रयास चल रहा था कि सरकार का एक साल पूरा हो गया क्यो ना मीडिया से बात की जाए।
मीडिया के सामने आने से डर इस बात का था कि कैसे-कैसे सवाल पूछे जाएंगे। वैसे रवि शर्मा को इस बात मे महारत हासिल है कि किससे किस समय क्या बात करके निकल जाना है, सो पत्रकारो के सामने आये और सरकार की बात करते हुये निकल लिये। कोई कुछ भी कहे, यह तय है कि सब कुछ मैनेज नजर आएगा।



सदर विधायक ने बताया कि उप्र के बाइस करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार चलाई जा है। हमारे मुख्यमंत्री काबिले तारीफ है। हमारे प्रदेश के लोग कैसे खुशहाल हों, उनकी कठिनाईयां कैसे दूर हों, इस बारे में सीएम ने बहुम काम किए। सरकार बनने के बाद से हर क्षेत्र में सुधार हुआ। सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा बदहाल प्रदेश सौंपने के बाद मिले हर चैलेंज को स्वीकार किया और सभी वर्गों को साथ लेकर सराहनीय कार्य किए। शिक्षा के क्षेत्र में बेसिक विद्यालयों में उप्र सरकार ने काम किया। आज गरीब के बच्चे को सर्वोत्तम शिक्षा मिलने लगी। सीएम ने शिक्षा विभाग की पटरी से उतरी व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधर किए और विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा को शिक्षाप्रद व गुणवत्ता युक्त बनाया। पहले हम बिजली के लिए परेशान रहते थे। वर्तमान में बिजली 23-24 घंटे मिलती है। चुनाव पूर्व संकल्प पत्र में किए गए वादों को उप्र सरकार पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री हर योजना को जमीन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आम जनमानस तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विधायक ने कहा कि पहले बेटियां असुरक्षित थीं। अब एंटी रोमियों स्क्वायड बन गया है। हर मां, बेटी और महिलाएं अब सुरक्षित हैं। सरकार ने सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए ई-टेंडरिंग शुरू कराई। इससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ। आज कई योजनाओं के पैसे भी लाभार्थियों के खातों में सीधे जमा किए जा रहे ।
सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगाई है। इसी अवैध खनन के चलते पिछली दो सरकारों के दो मंत्री जेल गए। हमारे किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा नेता पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। हम समाज में सेवा के भाव से काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि हम सब मिलकर उप्र के लोगों का जीवन खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उप्र की जनता ने जो बहुमत दिया, हम उन 325 सीटों के कर्ज को उतारने का काम कर रहे हैं।
विधायक ने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया कि झाँसी विधानसभा में पेयजल योजना लाए थे, मगर बाद में उसमें पेंच फंस गया। रीजनल कनेक्टिविटी के लिए झांसी का चयन हुआ। स्मार्ट सिटी के काम को अब गति मिलेगी। ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब के काम को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उप्र में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करके कई उद्योगपतियों को बुलाया। झांसी में डिफेंस कॉरीडोर बनेगा। इससे यहां रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उप्र की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में दौरा किया और यहां की परेशानियों को प्राथमिकता पर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *