लक्षदीप मे चक्रवाती तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली 30 नवबंरः मौसम विभाग ने लक्षदीप मे  चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है। इसके अलावा केरल व तमिलनाडू मे  भी इसका असर होगा। इसके लिये मछुआरो को समुद्र मे  नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

सेटेलाइट से मिली जानकारी के अनुसार कोमोरन क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार का दवाब है, जो चक्रवाती तूफान मे  बदल सकता है।

चैन्नई मौसम विभाग ने मछुआरो से समुद्र मे  नहीं जाने की सलाह दी है।तिरूवर मे  भी शुक्रवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

रामेश्वर, तूतीकोरिन, कन्याकुमारी मे  मछुआरो को समुद्र मे  नहीं जाने को कहा गया है। चक्रवात की आशंका के चलते शुक्रवार को स्कूल, कालेज बंद रखने की सलाह दी गयी है।

इन क्षेत्र मे  भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है। पुलिस प्रशासन को भी सतर्क किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *