लखनऊ,मेरठ ,प्रयागराज समेत कई ज़िलों में वकील कर रहें प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश-हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला-लखनऊ,मेरठ ,प्रयागराज समेत कई ज़िलों में वकील कर रहें प्रदर्शन,भारी संख्या में पुलिसबल तैनात !!

प्रयागराज : सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुरू हुई मामले की सुनवाई,चीफ जस्टिस कोर्ट में हो रही है मामले की सुनवाई,इलाहाबाद हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर कर रहा सुनवाई,आज की यूपी सरकार और रेलवे अपनी रिपोर्ट पेश करेगा.

बारामूला पुलिस ने 3 सितंबर को लश्कर के दो OGW को गिरफ्तार किया, दोनों शीरी बारामूला के निवासी थे। उनके पास से मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया है। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वे लगातार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के संपर्क में थे और सारी जानकारी उन्हें देते थे। सुरक्षा बलों पर हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने के बाद वे आतंकवादी के रूप में सक्रिय होने वाले थे: कश्मीर पुलिस, जम्मू-कश्मीर

बाराबंकी के फ़तेहपुर नगर पंचायत में एक तीन मंजिला इमारत सुबह 3 बजे गिर गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना मिलते ही तुरंत प्रयास किए गए। हमने 12 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। हमें सूचना मिली कि 3 लोग मलबे में फंसे हैं, जिसको निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया…बचाव अभियान जारी है: बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *