लखनऊ 1 सितंबर गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार की रात पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी को आज उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। उन्हें ओएसडी बनाया गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हुई बातचीत के बाद यह नौकरी दी गई।
आपको बता दें कि विवेक तिवारी हत्याकांड में सियासत जोरों पर है आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परवा से मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। आज ही मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की थी।
योगी आदित्यनाथ में परिवार को भरोसा दिलाया था कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सरकार ने विपक्ष की मार और तेज होने से पहले म्रतक की पत्नी को नौकरी देदी।