*लखनऊ: थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आबकारी व पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही…* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी लखनऊ के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, लखनऊ व उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के पर्यवेक्षण में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-औलिया खेड़ा व उसके आसपास संदिग्ध ग्राम, स्थलों व बगीचों में दबिश और छापेमारी की गई।
दबिश और छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 70 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियुक्त को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 अखिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिषेक सिंह के साथ आबकारी स्टाफ शामिल थे, वहीं पुलिस टीम से एसआई प्रदीप सिंह, संध्या पटेल, अनिरूद्ध मिश्रा एवं अन्य स्टाफ द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई….
लखनऊ: थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आबकारी व पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
