लखनऊ-पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव, ऑनर किलिंग की आशंका, रिपोर्ट -रिंकू

लखनऊ 3 नवंबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक और युवती की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं पुलिस को इस मामले में ऑनर किलिंग की आशंका भी नजर आ रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के गोटिया खेड़ा और सुजावलपुर गांव के बीच आम के पेड़ पर एक युवक एवं युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए।

पुलिस के अनुसार इनके नाम मुमताज व सनबरी है दोनों शुक्रवार से घर से लापता थे शनिवार सुबह जब इनके शव पेड़ से लटके मिले तो गांव में हड़कंप मच गया

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जा रहा है कि पुलिस को पेड़ की टहनी पर एक चाकू की घोपा मिला है ।

पुलिस इस मामले में अभी कुछ कह नहीं पा रही है लेकिन इस बात की आशंका से इनकार नहीं कर रही है कि यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है पुलिस का कहना है कि रिश्ते में दोनों मामा एवं भांजी थे। संभवत इस मामले में पुलिस को कोई प्रेम एंगल भी नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *