लखनऊ- बेटे को इलाज न मिलने पर टावर पर चढ़ा पिता

लखनऊ- बेटे को इलाज न मिलने पर टावर पर चढ़ा पिता,बेहतर जगह इलाज करने के लिए लगाई गुहार,मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन,समझा बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा,ठाकुरगंज थाना स्थित सरफराजगंज का मामला.

लखनऊ- पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम,सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में हैं मौजूद,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद,पुलिस लाइन में भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम,जन्माष्टमी कार्यक्रम में सीएम योगी का संबोधन,सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई- सीएम ,मथुरा में श्रीकृष्ण की जन्मस्थली- सीएम योगी,धर्म,सत्य-न्याय की स्थापना के लिए जन्म लिया-CM,भगवान श्रीकृष्ण ने समाज का मार्गदर्शन किया-CM,कर्म की प्रेरणा से समाज ऊर्जावान- सीएम,जब संकट का समय आया,श्रीकृष्ण याद आए-CM,संस्कृति कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगती-CM,भारत को बदनाम करने का प्रयास हो रहा-सीएम,सनातन परंपरा पर उंगली उठाना ठीक नहीं-सीएम,आज पूरा देश सकारात्मक काम में आगे बढ़ रहा-CM,आज पूरा देश गौरव की अनुभूति कर रहा है-सीएम.

लखनऊ- मेयर सुषमा खर्कवाल इस्कॉन मंदिर पहुंचीं, मेयर ने भगवान श्रीकृष्ण की दर्शन आरती की, मेयर सुषमा खर्कवाल ने श्री कृष्ण को झुलाया झूला.

लखनऊ- टावर पर चढ़े व्यक्ति को उतारने के प्रयास जारी, लखीमपुर से बेटे को KGMU लेकर आया था व्यक्ति, KGMU में बेटे को भर्ती न करने पर टावर पर चढ़ा, मेहता लॉन के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति.

लखनऊ- 67 लॉन्च के साथ ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ ने रचा इतिहास , सीएम योगी के जीवन पर आधारित उपन्यास की जबरदस्त मांग , 8 राज्यों में 67 स्थानों पर हो चुकी है उपन्यास की लॉन्चिंग, सर्वाधिक लॉन्चिंग के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज, सीएम योगी के 51वें जन्मदिन पर 51 स्थानों पर हुई थी लॉन्चिंग , प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता हैं इस ग्राफिक्स उपन्यास के रचयिता.

गोरखपुर- 2 दिवसीय दौरे पर CM योगी पहुंचे गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन पूजन किए, जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, गोरखनाथ मंदिर में भजन कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित.

प्रतापगढ़- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनगढ़ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया, देर शाम तक भजन में डूबे रहे भक्तगण, सुरक्षा को लेकर SP सतपाल अंतिल रहे मौजूद.

लखीमपुर- लखीमपुर के महिला थाने में खुलेआम मची लूट,महिला वादी मुकदमे में रुपए लेने के लिए शोषण, आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय छूट देता है दारोगा, महिला वादी और दारोगा जगदीश का ऑडियो वायरल, दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला से मांग रहे रुपया, मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की गई, महिला थाने में बिना पैसा कोई काम नही होता, फरियादियों के उत्पीड़न की लगातार मिल रही शिकायतें.

मिर्जापुर- छानबे क्षेत्र में बनेगा पीपा पुल, भदोही और प्रयागराज के बीच दूरी होगी कम,मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से बनेगा पीपा पुल,गौरा परमानपुर गांव के गंगा घाट और बनेगा पीपा पुल,1.9 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्लाटून ब्रिज, प्लाटून पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत.

मऊ- सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह मतगणना स्थल पहुंचे, समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर हैं मौजूद,निगरानी स्थल पर ईवीएम की रखवाली में जुटे लोग, कल सुबह से होनी है घोसी उपचुनाव की काउंटिंग, सपा कार्यकर्ता निगरानी करने के लिए कलेक्ट्रेट में मौजूद, 12 साल का नवरत्न भी कलेक्ट्रेट में कर रहा निगरानी.

देवरिया- ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गौरी बाजार थाने के बैतालपुर का मामला.

चन्दौली- मनबढ़ों ने पीटकर पिता और पुत्र को किया अधमरा,घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया,जमीनी विवाद के बाद हमलावर हुए थे मनबढ़ लोग,धानापुर थाना क्षेत्र के अमादपुर गांव की घटना.

जौनपुर- जमीन विवाद में 2 मजदूरों पर फायरिंग,1 मजदूर की गोली मारकर हत्या,1 गंभीर,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,बदलापुर थाना क्षेत्र के असुआपार का मामला.

➡️सहारनपुर- ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 1गम्भीर घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया,चालक फरार , सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र की है घटना.

➡️गाज़ियाबाद- G-20 सम्मेलन के मद्देनजर रूट डायवर्सन हुआ लागू, सभी कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन की गई,जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों की एंट्री रहेगी,दिल्ली पुलिस ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर शुरू की सख्ती,डायवर्जेंट प्लान 10 सितंबर के रात 12:00 बजे तक जारी रहेगा.

➡️अम्बेडकरनगर- अम्बेडकरनगर में युवती से दुष्कर्म की वारदात, खेत में काम करने गई युवती से किया दुष्कर्म, घटना का वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप, परिजनों ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस किया, आरोपी की तलाश में पुलिस ने शुरू की छापेमारी, 6 महीने पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो, अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र की घटना.

➡️कानपुर देहात- कोतवाली शिवली के मालखाने में कृष्ण की मूर्ति आज भी कैद, मूर्ति चोरी के आरोपी जमानत पर जेल से हुए रिहा, 21 साल से मालखाने में कैद है कृष्ण, उनका परिवार, 21 साल पहले कृष्ण, राधा, बलराम की मूर्तियां हुई थीं चोरी,पुलिस ने मूर्ति बरामद कर आरोपियों को भेजा था जेल, कुछ समय बाद आरोपी जमानत पर जेल से हुए रिहा, कोतवाली शिवली का मामला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *