झाँसी। इंद्र देवता की प्रकोप में झांसी वासियों की जान सांसत में डाल दी है । हालत यह है कि गलियां सड़क और मकान पानी-पानी हो गए हैं । बुंदेलखंड में तीन लोगों की मौत भी हो गई है और ढेरों मकान जमीदोज हो गए हैं प्रशासन राहत पहुंचाने की हर संभव मदद कर रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
जिले में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरु कर दी है। भारी बारिश के कारण जिले में अलग-अलग स्थानों पर मकान गिर गये है, जिनमें मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य लोग घायल बताये जा रह है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
सीपरी बाजार थानार्न्तत खोड़न में रहने वाले बादाम सिंह यादव के दो मंजिला मकान में हीरा सिंह अपनी पत्नी फूला सिंह और चार बच्चों के साथ रहता है। रोज की तरह हीरा सिंह की पत्नी फूला सुबह खाना पका रही थी। उसके नजदीक बच्चे खेल रहे थे और पति हीरा सिंह काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मकान गिर गया। जिससे उसके मलबे में सभी लोग दब गये।
यह देख वहां आस-पास के लोगों और मलबे में दबे लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में थाने की पुलिस को सूचना देते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया। सूचना पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया है।
इन स्थानों पर हुई दो महिलाओं की मौत
वहीं दूसरी ओर टहरौली थानान्तर्गत ग्राम खिल्लावारी में भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया। जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताये जा रहे हैं। इसी प्रकार रक्सा थाना क्षेत्र में भी एक मंदिर गिर गया। यहां भी मलबे में दबने से एक महिला की मौत होना बताया जा रहा
