लगुन से पहले चाचा की हत्या, भाई को किया अधमरा

झाँसी | जुगियाना मोहल्ले में रहने वाली मुस्कान की लगुन बृहस्पतिवार शाम 7:00 होनी थी | इससे पहले ही पंचवटी कॉलोनी स्थित अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाले उसके चाचा 45 वर्षीय रमेश की घर के अंदर गला घोट कर हत्या कर दी गई | उसके चचेरे भाई को भी बेरहमी से पीटा गया| मृतक की पत्नी रानी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रमेश की बुआ के बेटे जितेंद्र और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| आरोपियों की तलाश की जा रही है|
रमेश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी मुस्कान की लगन में वह अपनी बेटी के साथ जोगियाना मोहल्ले में गई थी| तीन रिश्तेदारों के आने के कारण घर पर बेटे के साथ उसके पति थे| पत्नी का आरोप है की हत्यारोपी उसकी अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और जेवरात लेकर भाग गए हैं| हत्या की सूचना पर मोहल्ले में सनसनी फैल गई|
रानी ने बताया कि जोगियाना मोहल्ले में रहने वाले उसके जेठ की बेटी मुस्कान की 22 नवंबर को शादी है| बृहस्पतिवार को लगून होने के कारण वह पूरे परिवार के साथ जेठ के घर जाने के लिए तैयार हुई|
दोपहर के समय हुआ का बेटा जितेंद्र प्रजापति दो साथियों के साथ घर पर आ गया| बेटी ने जल्दी से उन्हें नास्ता कराया| उधर कार्यक्रम में देर होता देख वह बेटी के साथ जेठ के घर चली गई | उधर शाम होने तक उसके पति व बेटे के न पहुंचने पर उसने मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन फोन ना उठने पर रानी ने बेटी महक को घर भेजो | महक जब घर पहुंची तो देखा कि जितेंद्र व उसके साथी घर से निकल रहे हैं|महक घर के अंदर पहुंची तो देखा कि सामने भाई प्रियांशु लहूलहान पड़ा है यह देख उसके मुंह से चिख निकल गई | चिख सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे पर पहुंचे तो ऊपर कमरे में रमेश का शव बेड पर पड़ा था| उसके हाथ पर कपड़े से बंधे थे | अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है | प्रियांशु की हालत देख उसे इलाज के लिए लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया| हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया | हत्या की सूचना पाकर एसपी सिटी प्रीति सिंह के साथ पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची| एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि रमेश की बिजली के तार से गला घोटकर हत्या की गई है | उसके बेटे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *