ललितपुर में अनुराग शर्मा कमजोर! क्या योगी के आने से सम्भलेगी स्थिति?

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर के गिननोट पार्क में आयोजित आम सभा को सम्वोधित करने आये और उन्होंने जनपदबासियों से लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट मागते हुये मोदी सरकार की योजनाओं के साथ साथ अपने दुवारा प्रदेश और बिशेष रूप से बुन्देलखण्ड के विकास की बहुत सी योजनाओ का चालीसा पढा।
योगी जी बिपक्ष बिशेष तौर पर अखिलेश सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि चोरो को रोशनी अच्छी नहीं लगती ।इनके आसानी से अवैध काम चलते रहे प्रदेश का विकास हो या न हो। प्रदेश में बिजली रहे या ना रहे।
अपनी योजनाओ का बर्णन करते हुये पूरे प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि से जोडने ,छोटे ब्यापारियों शोसितो बंचितो को पेशन.पहुचाने जैसी अनेक लोक लुभावन योजनाओं का जिक्र करते हुये पुनः बजरंगबली की कृपा पर बोलते हुये कहा कि बिपक्ष चाहे हम पर बैन लगवाये पर हम पर तो उन्हीं की कृपा है और 74,पार का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

योगी जी हेलीपैड से सीधे प्रसिद्ध तुवन मन्दिर गये वहां तुवन सरकार हनुमानजी के दर्शन पूजन.करने के बाद मंच पर आयें

जनपद स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की कार्यशैली और जन अस्वीकारता के कारण अपेक्षित भीड नहीं जुट सकी । आम पव्लिक की तो सुनता ही कौन प्रेस दीघ्रा में भी इस भीषण गर्मी होने के बावजूद पानी तक की व्यबस्था न होना ब्यवस्था पर प्रश्न तो लगाता है।

माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी की ललितपुर जनपद में स्थिति कमजोर मानी जा रही है । यही कारण है कि मुख्यमंत्री का दौरा ललितपुर में रखा गया । अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या योगी के आने के बाद अनुराग शर्मा की स्थिति में परिवर्तन होता है या नहीं यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।

अपनी स्थिति को भागते हुए अनुराग शर्मा का पूरा फोकस ललितपुर जिले पर है । राजनीतिक जानकार मांग रही है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की खबर ललितपुर जिले में मजबूत स्थिति में है ।

ऐसे में यदि अनुराग शर्मा इस किले में सेंध लगाते हैं तो वह जीत के दरवाजे तक पहुंच सकते हैं । यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शर्मा को ललितपुर जनपद में अपनी पैठ बनाने में सफलता मिलती है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *