झाँसी | मार्च 2016 में स्वीकृत ललितपुर रोडवेज डिपो का संचालन लापरवाही की भेंट चढ़ गया है| 10 साल बाद भी यह शुरू नहीं हो सका| लागत भी बढ़कर दोगुनी से अधिक हो गई, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है|
ललितपुर जनपद में परिवहन निगम का कोई डिपो नहीं था| इसकी मांग कई सालों से चली आ रही थी| मार्च 2016 में इसके निर्माण की नींव रखी गई | यह कार्य जनवरी 2018 में पूर्ण करना था, लेकिन बार-बार इसके समय में बढ़ोतरी की गई | 10 वर्ष से अधिक गुजर चुके, लेकिन रोडवेज डिपो का कर अभी लंबित है | निर्माण की लागत बढ़कर दोगुनी यानी की 10 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि शुरुआत में रोडवेज डिपो का बजट 4.99 करोड रुपए निर्धारित था|
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि ललितपुर रोडवेज के संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं | बेसन का परमिट मिलना शेष है| जैसे ही परमिट प्राप्त होंगे, मुख्यालय से मंजूरी लेने के बाद रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
ललितपुर में 10 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ डिपो
