मुख्य अतिथि सपना संदीप सरावगी ने तीज क्वीन जूही श्रीवास्तव को उपहार देकर किया सम्मानित*
झांसी। जीवन शाह स्थित एक होटल में लायंस क्लब झांसी सेंटेनिटल के तत्वावधान में सपना संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में अर्धांगिनियों ने मनाया हरियाली तीज पर्व। सर्वप्रथम कार्यक्रम की संयोजिका लायन जूही श्रीवास्तव ने संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) लायन सपना संदीप सरावगी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात भगवान बाल कृष्ण की प्रतिमा पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात सपना संदीप सरावगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हरियाली तीज पर अर्धांगिनिया पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में क्विज प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिताओं में अर्धांगिनियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तो वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपना संदीप सरावगी जज की भूमिका नजर आईं। कार्यक्रम के अंत में जज के निर्णय अनुसार हरियाली तीज के परिधान एवं सोलह श्रृंगार के आधार पर लायन जूही श्रीवास्तव को हरियाली तीज क्वीन चुना गया। तो वहीं द्वितीय पुरुष्कार लाइन रश्मि सिंह को दिया गया। सपना संदीप सरावगी ने विजेताओं को उपहार देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपना संदीप सरावगी ने हरियाली तीज के महत्व को बताते हुए कहा कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती ने कठोर तप किया था और इसी तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यही कारण है कि इस दिन व्रत रखने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है. इस दिन को सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर डोली श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, मोना गर्ग, सुखविंदर कौर चिब, अलका चौरसिया, अंकित खरे, दीपा ढींगरा, शिल्पा मिश्रा, रागनी राजा, तनु अग्रवाल, सरिता गुप्ता, मीणा जाडिया सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन निशा श्रीवास्तव ने किया तो वहीं आभार लायन डोली श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
