पटना 28 मार्च।। बिहार में महागठबंधन की राजनीति को जोर का झटका लग सकता है ।।राजद नेता तेज प्रताप यादव गठबंधन में टिकट बंटवारे से खुश नजर नहीं आ रहे हैं । माना जा रहा है कि वह मीडिया के सामने शिवहर और जाहानाबाद फिर से अपने पसंद के उम्मीदवार मैदान में उतार सकते हैं।
गठबंधन में पेच की खबर के बाद तेजस्वी यादव ने भी बैठक रद्द कर दी है बह भी मामला सुलटाने में जुट गए हैं।
इस बीच तेज प्रताप यादव ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है । ट्विटर पर इसका ऐलान करते हुए तेज प्रताप ने लिखा कि नादान है वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं, कौन कितना पानी में है सब की है खबर मुझे।
आपको बता दें कि इससे पहले कहां जा रहा था कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं ,लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि वह नाराज चल रहे हैं और कई सीटों पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी उतारना चाहते हैं।
इस बीच पटना साहिब लोकसभा से सांसद भारतीय जनता पार्टी के शत्रुघन टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आज उनके कांग्रेसमें शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी ।
वह कांग्रेसी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए उनकी आवाज पहुंचे हैं । हालांकि कुछ कारणों से उनके शामिल होने में देरी हो रही है। जानकार बता रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।
