उरई | युवक के साथ मारपीट कर रुपए लूटने के मामले में एससी- एसटी कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं| मामला अगस्त माह का है|
झांसी जिले के प्रतापपुर निवासी हेमंत कुमार शाक्य ने एससी-एसटी अटकी विशेष अदालत में बाद दायर किया था | इसमें बताया कि वह अनिल कुमार पाठक के यहां कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है| इसी दौरान झांसी के ही रहने वाले आनंद साहू(अंसल बसेरा कालोनी), मुकेश वर्मा उसका पुत्र आकाश वर्मा (बीकेडी ) सहित कुछ लोग उसे पर दबाव बनाने लगे कि वह अनिल के यहां नौकरी छोड़कर उनके यहां गाड़ी चलाएं | पीड़ित का आरोप है कि जब उसने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया तो इन लोगों ने रंजिश मान ली |
17 अगस्त 2025 की रात में किसी काम से हो उरई गया था और रात लगभग 11:00 बजे झांसी लौट रहा था | जैसे ही वह रिनिया रेलवे फाटक के पास पहुंचा, तभी इन लोगों की गाड़ी पीछे लगा दी| पीड़ित ने बताया की आनंद साहू और आकाश वर्मा ने रिवाल्वर उसकी कनपटी पर लगा, मुकेश वर्मा ने उसकी जेब से ₹5000 लूट लिए |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
लूट में पिता -पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
