लॉक नहीं टूटा तो बाइक उठा कर ले गए

झाँसी | घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक नहीं टूटा तो चोर बाइक उठा कर ले गए | पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात दोनों चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है| सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराह में रहने वाले राजकुमार राय प्राइवेट जॉब करता है|
राजकुमार ने पुलिस से शिकायत की 9 नवंबर की रात उसने घर के बाहर बाइक खड़ी कर लॉक कर दिया था | सुबह जब वह घर से निकला तो देखा बाइक गायब है| राजकुमार ने सीसीटीवी कैमरे खांगले तो चोर बाइक को उठाकर ले जाते हुए दिखे | राजकुमार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए तहरीर दी| सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पहले चोर बाइक का लॉक तोड़ते देखें | जब लॉक नहीं टूटा तो दोनों गाड़ी उठा कर ले गए | थाना अध्यक्ष सदर बाजार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *