वाराणसी 20 मार्च। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
गांधी ने कहा कि देश में जनता को प्रतड़ित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि मजदूरों और किसानों के लिए कुछ भी काम नहीं किया गया है । प्रियंका ने कहा कि जब भी कोई प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उन्हें मारा जाता है ।
प्रियंका बोली कि आज किसी भी युवा के पास रोजगार नहीं है, जबकि उन्होंने 2 करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई वाराणसी से ही लड़ी जाएगी . यह एक तरह से आजादी की लड़ाई है . उन्होंने कहा कि हो सके तो हमारे उम्मीदवार को वाराणसी से जरूर
गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले दश्मेघ घाट भी गई और उन्होंने जनता से मुलाकात की।
