Headlines

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को बेनकाब करने का कार्य करेगी – डॉ. चन्द्रपाल सिंह, रिपोर्ट- इंजीनियर रितेश मिश्रा

टहरौली में समाजवादी पार्टी का सामाजिक न्याय कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

टहरौली (झाँसी) – आज टहरौली में समाजवादी पार्टी का सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम एवं सेक्टर टहरौली बूथ कमेटी सम्मेलन अपार जनसैलाब के साथ संपन्न हुआ । समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुड़ी यह भीड़ अन्य दलों का समीकरण बिगाड़ सकती है । समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ अन्य दलों के लिये खतरे की घण्टी साबित हो सकती है ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2019 में जुट जायें । राज्यसभा सांसद ने मोदी सरकार पर हमला करते हुऐ कहा कि नरेंद्र मोदी की जुमलेबाजी से देश एवं प्रदेश की जनता त्रस्त है । मोदी द्वारा देश की जनता से किये गये कालाधन वापस लाने के वादे , विकास के तमाम वादे , 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा आदि सभी पूर्ण रूप से खोखले साबित हुये । डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 95 हजार युवाओं से उनका रोजगार छीन लिया और कई नौकरियों को ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया ।
डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के अनुसार जीएसटी से व्यापारी व किसान परेशान हैं । किसानों को अपनी फसलों का सही लागत मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है । किसानों की आय बढ़ाने के लिये मोदी सरकार के पास कोई फॉर्मूला नहीं है ।
डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी के संरक्षण में देश के बड़े बड़े पूँजीपति देश का पैसा के कर रफ्फूचक्कर हो गये हैं ।
डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता को हथियाने के लिये सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है । समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर गठबन्धन न करने का दबाब बनाने के लिये ही नरेन्द्र मोदी के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम खनन में घसीटा गया । डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने उमा भारती पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि उमा भारती ने विकास के लिये कोई कार्य नहीं किया है ।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा का कार्य देश में हिन्दू मुसलमानों को और सवर्णों हरिजनों को लड़वाना है । डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सभी आपस में लड़वा कर अपना उल्लू सीधा करती है ।
चन्द्रपाल सिंह ने राम मंदिर पर बोलते हुये कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये समाजवादी पार्टी भी भाजपा के साथ है बशर्ते वह झूठे वादे न करके मन्दिर निर्माण के लिये प्रत्न करे । डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी के झूठ और जुमलों को बेनकाब करने का कार्य करेगी ।
वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ पूर्व विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर देश व प्रदेश की जनता को ठगा है और किसानों के साथ धोखा किया है । एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ छलावा किया है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयप्रकाश आर्य “पप्पू सेठ” , धनसिंह यादव , श्रीप्रकाश त्रिपाठी , भानु प्रताप सिंह पटेल , आशाराम कुशवाहा पूर्व प्रधान बमनुआ , संजू बिरथरे , पुष्पेंद्र सिंह पटेल बघेरा , दीपसिंह यादव नन्ना , उमाशंकर यादव उर्फ पप्पू सिलोरी , कमर अहमद , आर पी यादव करगुआं , भूपेन्द्र हौंडा , कालीचरण रैकवार , शंकर बब्बा बघेरा , लला यादव प्रधान पाथरेड़ी , श्याम सुन्दर पटेल पटेल प्रधान डिलवली , सत्येन्द्र पटेल , मनोज पटेल लौंडी , जयपाल बुन्देला मवई , दिलीप यादव खिल्लावाडी , छोटे राजा खिल्लावाडी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *