Headlines

लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा

दिल्ली। आपको बताते चलें विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा। इसके बाद लोकसभा 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी। मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है: मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सौतेला व्यवहार कांग्रेस के डीएनए में रहा है, नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए जिगर का टुकड़ा है- पीएम

नॉर्थ-ईस्ट के प्रति मेरा समर्पण है, मैं खुद 50 बार वहां गया हूं- पीएम

1962 में नेहरू का रेडियो प्रसारण नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चुभता है- पीएम

अकाल तख्त पर कांग्रेस की हमला कराने की योजना थी- पीएम

मिजोरम हर साल पांच मार्च को शोक मनाता है, पूर्वोत्तर से मेरा इमोशनल कनेक्ट है- पीएम

मिजोरम में 1966 में निर्दोष लोगों पर हमले हुए थे, कांग्रेस सरकार ने वायुसेना से हमला कराया था- पीएम

कच्चातीवू दीप को किसने गिफ्ट किया, कांग्रेस का इतिहास देश को तोड़ने का रहा है- पीएम

वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी में हो रहे ASI के सर्वे पर हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष के लोगों और वकीलों के साथ साथ अफ़सरों के मीडिया में बयान देने पर रोक लगा दी है. बिना आधिकारिक पुष्टि के सर्वे पर मीडिया के रिपोर्ट करने पर भी रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *