नई दिल्ली 12 सितम्बरः केन्द्र सरकार ने जल्द ही सौ रूपये का सिक्का जारी करने का मन बनाया है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह सिक्का रामचन्द्रन के सम्मान मे जारी किया जाएगा।
वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इस बारे मे जानकारी दी। इसके मुताबिक एम.जी. रामचन्द्रन की जन्मशताब्दी के मौके पर उक्त सिक्का जारी किया जाएगा।
इसके अलावा पांच रूपये का भी नया सिक्का रामचन्द्रन के सम्मान मे जारी होगा। बताया जा रहा है कि सौ रूपये का सिक्का 44 मिमी का होगा।

इसमे चांदी, जिंक और निकल का मिश्रण होगा। सिक्के के अगले भाग मे अशोक स्तम्भ और शेर का चिन्ह होगा। सिक्के के पीछे एमजी रामचन्द्रन की फोटो होगी। इसका वजन 35 ग्राम होगा। इसके साथ ही पांच रूपये का सिक्का 6 ग्राम वजन का होगा।
सरकार के सिक्के जारी करने की मंशा से लोगो मे तो खुशी है,लेकिन व्यापारी खासे परेशान है। उन्हे अभी सिक्को के प्रचलन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार मे इतनी मात्रा मे रेजगारी है कि लोग ले नहीं रहे।
