वर्ल्ड कप जीताने वाली दीप्ति को डेढ़ करोड़ इनाम देगी यूपी सरकार

लखनऊ | भारत को विश्व कप जीतने में अहम योगदान देने वाली यूपी की दीप्ति शर्मा को राज्य सरकार डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम देकर सम्मानित करेगी| दीप्ति को यूपी दिवस पर होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाने की संभावना| हालांकि अभी तक सम्मान समारोह की तिथि घोषित नहीं हुई है| खेल निदेशक डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि दीप्ति ने पूरे महिला विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को किताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई | प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर उन्होंने यूपी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है | यूपी सरकार के शासनदेश के अनुसार विश्व कप में विजेता टीम में शामिल यूपी के खिलाड़ी को डेढ़ करोड़, उप विजेता टीम का सदस्य होने पर 75 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सदस्य होने पर 50 लख रुपए देने का प्रावधान है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *