औरैया के अछल्दा में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की डाउन लाइन पर दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर से टकरा गई। जिससे तेज धमाका हुआ। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस पलटने से बच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। शुक्रवार सुबह अछल्दा स्टेशन के पास डंपर से सीमेंट के स्लीपर लाये गए थे। जिन्हें रेलवे ट्रैक किनारे प्रेशर की मदद से उतारा जा रहा था, लेकिन एक स्लीपर रेलवे लाइन पर उतर गया। जिसे बाउंड्री वाल पर काम कर रहे मजदूरों ने हटाने का प्रयास किया।वन्दे भारत एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने लोगों के सहयोग से ट्रेन के पास से स्लीपर को हटवाया।
पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, “हम लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं कि वह (नीतीश कुमार)वहां (एनडीए में) चले जाएंगे। हम इसलिए कल्पना नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह इतिहास में अपना नाम किस तरह से दर्ज करवाना चाहते हैं?…भाजपा कार्यालय के चपरासी ने भी कहा है कि उनके लिए यहां का दरवाजा बंद हो चुका है…”
