*वित्तमंत्री का बजट भाषण: 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे, देश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाएंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे*
*बजट 2026- इनकम टैक्स जस का तस: बस रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक भरें, विदेश पैसे भेजने पर अब 2% टैक्स*
*बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- सरकार विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी*
*लोकलुभावन की बजाय देश को कर्ज से निकालने की पहल, सरकार ने दिए अलग संदेश*
*मोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट: राहुल ने कहा- युवाओं को कुछ नहीं मिला; ममता बनर्जी ने बिखरा हुआ बजट बताया*
*बजट 2026, सस्ता-महंगा- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती: EV, सोलर पैनल के दाम घटेंगे; शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा*
*बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद: निफ्टी भी 495 अंक टूटा; वजह- फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाया*
*चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती, ₹2.65 लाख आई: सोना ₹31 हजार सस्ता होकर ₹1.38 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग से गिरे दाम*
*1* वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने सात रेल स्पीड कोरिडोर बनाने का एलान किया है। इसी के साथ पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी
*2* स्टेशन पुनर्विकास: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 1,337 स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए चुना गया है, जिनमें से 1,197 पर काम शुरू हो चुका है।
वंदे भारत और बुलेट ट्रेन: नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और बुलेट ट्रेन परियोजना (NHSRCL) के लिए 21,000 करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा।
लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई: माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए ऊर्जा गलियारों और उच्च यातायात वाले क्षेत्रों में ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर जोर दिया गया है।
*3* बीमारियों पर ‘शक्ति’ प्रहार, कैंसर-डायबिटीज की दवाएं बनाएगा भारत! ₹10,000 करोड़ का ऐलान
*4* मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज और शिक्षा/चिकित्सा के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे (एलआरएस) पर टीसीएस (टीसीएस) की दर को घटाकर 2% कर दिया है। पहले यह दरें काफी ऊंची (5% से 20% तक) थीं।
*5* एसएमई के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड छोटे उद्योगों को ‘चैम्पियन’ बनाने के लिए तीन आयामी रणनीति अपनाई गई है। सरकार ने एक समर्पित ₹10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड बनाने की घोषणा की है। साथ ही, TReDS प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट गारंटी सपोर्ट भी दिया जाएगा।
*6* स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने के लिए कैंसर के मरीजों के लिए 17 दवाओं और औषधियों को बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) से छूट दी गई है। इसके अलावा, सोलर ग्लास और लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है।
*7* छोटे करदाताओं के लिए एकमुश्त ‘विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना’ (फॉरेन असेट डिक्लरेशन स्कीम) लाई जाएगी, जो छह महीने के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा, 20 लाख रुपये से कम की अचल विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने पर अब मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।
*8* बजट 2026 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई नई योजनाओं का एलान किया है। इन घोषणाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।
*9* शेयर बाजार: F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ा
शेयर बाजार के ट्रेडर्स के लिए बजट में झटका लगा है। सरकार ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटभ्) बढ़ा दिया है,फ्यूचर्स: STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है,ऑप्शंस : STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।
*10* कंपनियों द्वारा शेयरों के बायबैक से होने वाली आय को अब शेयरधारकों के हाथों में ‘कैपिटल गेन्स’ माना जाएगा और उसी हिसाब से टैक्स लगेगा।
*11* बजट के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। दोस्तों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।’
*12* पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, ‘भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं।’
*13* असम CM बोले- कांग्रेस को सिर्फ अवैध बांग्लादेशियों की चिंता: हजार राहुल गांधी-गौरव गोगोई मेरी कुछ नहीं कर सकते, मियां मुसलमान मेरा गढ़ा शब्द नहीं
*14* NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस: शरद पवार मुंबई पहुंचे, सुनेत्रा पवार डिप्टी CM की शपथ लेकर बारामती लौटीं
*15* बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत: पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान; गाड़ियों के परखच्चे उड़े-सड़क पर बिखरीं लाशें
*16* बजट के दिन आई गुड न्यूज: GST कलेक्शन जनवरी में 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंचा,
*17* अंडर-19 वर्ल्डकप IND vs PAK, भारत 150/5: अभिज्ञान कुंडू आउट; वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट, एक गेंद पर 2 जीवनदान मिले थे
*18* ट्रम्प बोले- भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा: डील पहले ही तय हो चुकी, चीन को भी डील करने के लिए कहा
https://whatsapp.com/channel/0029Vb3NVTT3mFY4cHm5wf07
*19* राजस्थान-यूपी और हरियाणा में ओले गिरे, खड़ी फसलों को नुकसान: उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू; पंजाब में जनवरी में सर्दी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा
*===============================*
