वित्तमंत्री ने कहा बीएड प्रोग्राम को नया रूप देगे।

नई दिल्ली 1 फरवरीः संसद मे वित्तमंत्री अरूण जेटली ने आम बजट पेश किया। बजट मे आम आदमी को खुश करने के लिये राहत के पिटारे खोल दिये गये। 2019 मे होने वाले आम चुनाव के मददेनजर बजट मे कई बात का ध्यान रखा गया।

जेटली ने कहा कि देश मे जीएसटी लागू होने से अर्थव्यवस्था मे तेजी से सुधार हुआ। वसूली मे तेजी आयी। इस नये सिस्टम के बाद कैश के काम मे कमी आयी।

जेटली ने कहा कि देश मे निवेश को बढ़ावा मिला है। अप्रत्यक्ष टैक्स मे बढ़ोत्तरी हुयी। देश मे टैक्स देने वालो  की संख्या बढ़ी।

आज पूरी दुनिया मे भारत ही पहचान तेज अर्थव्यवस्था के रूप मे है।करप्शन के मामलो  मे काफी कमी आयी। हमने जीएसटी को काफी आसान बनाया।

आज देश की अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। देश के गांव को विकास देना हमारी पहली प्राथमिकता। सरकार ने  लोगो  को फ्री मे गैस कनेक्शन दिये।

आज देश मे कारोबार करना आसान है। कंपनी का रजिस्टेशन एक दिन मे हो रहा है। आईएमएफ ने हमारी तारीफ की है।  दो दिन मे पासपोर्ट दिलाया। सभी गैर जरूरी नियम खत्म किये।

भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। देश मे कृषि नयी उंचाईयो  पर है।

जेटली ने कहा कि एनसीआर मे प्रदूषण घटाने की नयी योजना है। सरकार शहरी क्षेत्र मे 37 लाख नये मकान बनायेगी। देश भर मे 2 करोड़ नये शौचालय बनेगी।

वित्तमंत्री ने कहा कि बच्चो  के लिये एकलव्य स्कूल कीयोजना शुरू होगी। आदिवासी बच्चो  की शिक्षा पर सरकार का जोर। बजट मे पांच लाख स्वास्थ्य केन्द्र लोगा के घर के पास बनेगे।

बजट मे आयुष्मान भारत योजना की घोषणा। लोगो  को दवाईया फ्री मे देने की योजना। वित्तमंत्री ने कहा कि बीएड प्रोग्राम को नया रूप देगे।

5 संसदीय क्षेत्र मे एक मेडिकल कालेज खोलने की योजना।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *