विद्युत चैकिंग:18 कनेक्शन काटकर बसूले 3 लाख रूपये,रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। 10 हजार रूपये से अधिक के बड़े विद्युत बकायेदारों से बिलों की बकाया धनराशि बसूले जाने एवं अबैध रूप से कटिया डालकर विद्युत।उपयोग कर रहे लोगों की धर पकड़ किये जाने के उद्देश्य से विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे डोर टू डोर चैकिंग अभियान के क्रम में शनिवार को अवर अभियंता नगर मोहनकृष्ण के नेतृत्व में सम्विदाकर्मियों ने नगर के मुहल्ला जवाहर नगर में चैकिंग की। चैकिंग के दौरान कुल 18 विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन प्रथक कर दिये गये जबकि शेष अन्य बकायेदारों से 3 लाख रूपये की बकाया धनराशि बसूली गयी। चैकिंग टीम में सम्विदाकर्मी गुडडू, जितेन्द्र, प्रदीप कुमार, धीरज, शिवराम, अनूप, संदीप, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे। वहीं अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा कि विभागीय कार्यवाही से बचने के लिये शीघ्र ही अपने-अपने बिलों की बकाया धनराशि कार्यालय में आकर समय से जमा कर दें अन्यथा सम्बन्धित उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रथक कर दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *