विधान परिषद सभापति के बेटे की हत्या के मामले में नए खुलासे, रिपोर्ट -,रिंकू

लखनऊ 25 अक्टूबर विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की हत्या के मामले में अब धीरे-धीरे कई राज खुलकर सामने रहे हैं । पता चला है कि मृतक अभिजीत ने 3 साल पहले अपनी मां पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव का बेटा अभिजीत काफी गुस्सैल स्वभाव का था। बताया जाता है कि आज से 3 साल पहले उसने अपनी मां मीरा यादव पर चाकू से हमला किया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थी और उन्हें उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीरा यादव को करीब 18 टांके लगे थे परिवारिक विवाद के चलते इस मामले को उस समय ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अभिजीत ने मीरा यादव से माफी मांग ली थी।

पुलिस के अनुसार मीरा यादव के साथ हुए इस कांड के अलावा कुछ दिन पहले अभिजीत ने अपने भाई अभिषेक को भी पीटा था। उसने अभिषेक के कपड़े फाड़ दिए थे ।

इसके बाद वह अक्सर मां से शराब के नशे में विवाद किया करता था बताते हैं कि हत्या से कुछ दिन पहले भी अभिजीत का मां से विवाद हुआ था । अभिषेक ने कई बार कहा भी था कि यदि 3 साल पहले हुई घटना की पुलिस में रिपोर्ट रिपोर्ट की गई होती तो यह नौबत नहीं देखने को मिलती।

बताते हैं कि अभिषेक की यह बात अभिजीत को काफी बुरी लगी और उसने गुस्से में अभिषेक की जमकर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए थे इसके बाद घर से धक्का देकर भगा दिया । कुछ दिनों तक अभिषेक घर वापस नहीं आया लेकिन मां मीरा ने उसे दोबारा बुला लिया था ।पुलिस का कहना है कि अभिजीत उर्फ विवेक यादव की हत्या में करीबी दोस्तों पर भी शक है। यह चारों अभिजीत के बड़े भाई अभिषेक के भी करीबी हैं।

पुलिस इन चारों से पूछताछ करने के साथ उनके मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन को भी निकाल रही है पुलिस को यह शक है कि वारदात की रात दारुलशफा स्थित फ्लैट पर विचारों करीबी दोस्त आए और उनको आते जाते कई लोगों ने देखा भी था।

रहस्य से भरे अभिजीत के हत्या के मामले में पुलिस सारे एंगल से जांच कर रही है ताकि उसे हकीकत के करीब पहुंचने में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *