झांसी: विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने हेतु बृजेंद्र यादव को किया सम्मानित

झांसी।मानव विकास संस्थान द्वारा खेल दिवस पर ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में पूर्व क्रिकेटर एवं खेल विश्लेषक बृजेन्द्र यादव बिल्लू को सम्मान पत्र,शॉल व श्रीफल भेंट कर अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद व अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के मध्य हीरोज ग्राऊण्ड पर उन्हें सम्मानित किया गया।
हॉकी हो अथवा फुटबॉल , टैनिस हो या कबड्डी , खो – खो अथवा बॉक्सिंग ,एथलेटिक्स या बैडमिंटन , इनडोर या आउट डोर सभी तरह के खेलों में सक्रिय रूप से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हुए अपना समय देने के लिए उनको सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *