नई दिल्ली 18 फरवरीः थाइलेड के एयरपोर्ट पर एक युवक ने वियाग्रा की ज्यादा गोलियां खाने के बाद जमकर हंगामा किया। युवक ने सभी के सामने ना केवल शौच कर दिया, बल्कि उसे लोगो पर फेकने भी लगा।पुलिस युवक को किसी तरह काबू मे किया
थाइलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक शख्स ने वियाग्रा खाकर जमकर हंगामा मचाया। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने वियाग्रा का ओवरडोज लिखा था जिसके चलते वो आपे से बाहर हो गया था। इस शख्स ने न सिर्फ एयरपोर्ट पर सबके सामने अपने कपड़े उतार दिए बल्कि वहीं सबके सामने पॉटी भी कर दी। यहां तक कि उसने अपनी पॉटी को दूसरों के ऊपर फेंकने की भी कोशिश की जिससे वहां एक बार भगदड़ मच गई।

27 वर्षीय इस शख्स की पहचान न्यूयॉर्क के स्टीव चो के रुप में हुई है। ये शख्स जब एयपोर्ट के अंदर एक दुकान के अंदर हंगामे करते हुए सामान इधर उर फेंक रहा था उस वक्त 6 सुरक्षाकर्मियों ने इस पर किसी तरह काबू पाया। एयरपोर्ट पर मौजूद वाने मिंग ने बताया, ‘ये अभी तक एयरपोर्ट पर मेरा देखा हुआ सबसे डरावना और घिनौना वाकया था। वियाग्रा के नशे में कहीं ये शख्स किसी पर हमला न कर दे ये सोचकर मैंने उससे दूरी बनाई हुई थी।’
एयरपोर्ट ने अपने बयान में कहा, ‘स्थित को काबू में करने के लिए और अन्य यात्रियों को किसी तरह के संभावित खतरे से बचाने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों को शख्स को हिरासत में लेना पड़ा।’ एक अन्य न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक होश में आने के बाद इस शख्स ने अपने किए पर शर्मिदां जताते हुए माफी मांग ली है। तथा इस दौरान हुए नुकसान का खर्च उठाने को भी राजी हो गया है।
