विवाहिता की मौत, पति सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज

तालबेहट | कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खंाडी के मजरा बन्देसरा मैं रविवार की रात विवाहिता स्वाति (21) की मौत हो गई| उसका शव फंदे पर लटकता मिला | मायके वालों का दावा है कि उसने रविवार की रात फोन करके जानकारी दी थी 100 साल पक्ष के लोग दहेज के लिए तंग कर रहे हैं| जब वह लोग वहां पहुंचे तो बेटी मृत मिली | पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मनोज उर्फ़ मोनू, ससुर कप्तान, सास रचना,ननद रोशनी, कल्पना, चचेरी सास पुखन, चचेरे ससुर करतार, और चचेरे जेठ लखन यादव पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है| क्षेत्राधिकार तालबेट राछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *