विश्व कल्याण और सर्वमंगल की कामना कर किया गौ माता का पूजन

🌹🌸 विश्व कल्याण और सर्वमंगल की कामना कर किया गौ माता का पूजन 🌹🌸
== इस्कान मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया गौ पूजन कार्यक्रम

झाँसी। विश्व का कल्याण हो, घर – घर सुख समृद्धि रहे, यह भावना के साथ इस्कान मंदिर में दुर्गा उत्सव महासमिति ने सामूहिक रूप से गौ माता की पूजा एवं महाआरती की। गौ माता का मोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास प्रभु ने कहा कि गौ माता की पूजा व भक्ति करने से जीवन सुखमय रहता है। दुर्गा उत्सव महासमिति के शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि गौ माता की पूजा आराधना करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। गौ माता का जहां वास होता है, वहां से सभी प्रकार के वास्‍तु दोष स्‍वत: ही दूर हो जाते हैं। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है, जो सबके भाग्य बदल सकती है। आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें। हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम अवसर पर गौ माता का धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से पूजन किया गया। धूप-दीप से आरती उतारी गई। प्रसाद भोग लगाया गया। भक्ति भाव से परिक्रमा भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास, प्रिय गोविन्द दास, दामोदर बंधु दास एवं ,दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद वशिष्‍ठ,आशीष उपाध्याय ,डॉ रघुवीर चौधरी,महेश सर्राफ(मटका) ,मैथिली मुदगिल ,गोकुल दुबे, रोहित पांडे, मुकेश अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी,अलोक सैंडेलिय,अजय मिश्रा ,नरेश गुप्‍ता राजू, उदय सोनी, आलोक चतुर्वेदी, अमित चिरवारिया,पीयूष नायक, विजय पहाड़िया जयदेव शिवहरे अजय पुरवार ,संजय अग्रवाल (मार्बल), डॉक्टर विवेक बाजपेई,अमर सिद्ध,जगदीश बजाज, ओमप्रकाश त्रिपाठी, जयदीप खरे, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी ,अभिषेक साहू, मुकेश सोनी ,अरविंद झा,प्रवीण लखेरा, संजीव तिवारी, विवेक गोस्‍वामी,महेंद्र भंडारी, पवन गुप्ता, मार्तंड स्वामी, पुरुकेश अमरया, संजय छत्रसाल खटीक, प्रशांत रिछारिया,अमित रावत,राजीव तिवारी, अतुल मिश्रा, प्रभात शर्मा, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल , एडवोकेट विवेक बाजपेई , एडवोकेट हेमंत राव, राहुल साहू ,प्रहलाद साहू, विकासअवस्थी ,भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *