विषय :- चेटी चन्ड पर्व पर भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा का नगर भ्रमण*

*विषय :- चेटी चन्ड पर्व पर भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा का नगर भ्रमण*

महोदय,
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री झूलेलाल जी की 1076वीं जयंती के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत भवन, शहर 33 रानीमहल (सिंधी गुरुद्वारा) में आयोजित 49वें संत समागम महोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 10:00 बजे विगत सात दिनों से चल रहे सप्तम पाठ का समापन विधि-विधानपूर्वक भोग लगाकर किया गया, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
सायंकाल भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती के पश्चात पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत, झांसी के तत्वावधान में बहराणा साहिब के साथ विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा का नगर भ्रमण निकाला गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय चंद्रपाल सिंह यादव एवं सुधांशु त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह शोभायात्रा पूज्य सिंधी पंचायत भवन, रानीमहल से सायं 4:00 बजे प्रारंभ होकर मिनर्वा चौराहा, रानीमहल, सुभाष गंज, गांधी रोड, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इसके पश्चात शोभायात्रा के साथ चल रही पवित्र ज्योति का आतिया तालाब पर विधिवत अरदास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बच्चों ने विश्व शांति, मानव कल्याण एवं समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

शोभायात्रा में अनेक आकर्षक झांकियाँ विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें “हमारी बेटियाँ आसमान छू लेंगी” की प्रेरणादायक झांकी, वीर शहीद हेमू कालानी, सिंधु सम्राट दाहर सेन, महारानी लक्ष्मी बाई, राम दरबार, वानर सेना तथा भगवान झूलेलाल जी के दिव्य स्वरूपों की झांकियाँ शामिल रहीं। अखंड ज्योति के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। प्रसिद्ध नासिक ढोल एवं राधा-कृष्ण झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने करकमलों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित लकी ड्रा योजना के विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर हरीश हासानी (अध्यक्ष पूज्य सेंट्रल सिन्धी पंचायत), आकाश खियानी (अध्यक्ष झूलेलाल सिन्धी सेवा मंडल), दिनेश कोडवानी, सुनील नेनवानी, राम आहूजा, अशोक जैसवानी, सुरेश ठारवानी, जय किशन फब्याणी, महेश पवानी, कमल हिरवानी, जगदीश सुंदरानी, बसंत रंगलानी, तरुण हिरवानी, कलतार सिंह भंभानी, वासुदेव वाधवा, अनिल पमनानी, प्रमोद फुलवानी, आदित्य हासानी, राजकुमार बसरानी, जतिन बचवानी, सोनू खियानी, जीतू खियानी, हेमंत शोभानी, दीपक दलवानी, महेश पमनानी, धीरज कुकरेजा, दीपक आहूजा, महेश अशवानी, अक्षय हिरवानी, रितेश शोभानी, दीपक बचवानी, रोहित अशवानी, नितेश रंगलानी, गोलू बरसानी, विक्की अमलानी, अमित ख्यानी, रवि खेमचंदानी,
बबीता हासानी, हर्षा कोडवानी, कंचन आहूजा, हिना कुकरेजा, सरोज जैसवानी, हर्षा माखीजा, सुमन दलवानी, सिम्मी दलवानी, हिना पमनानी, अंजलि बचवानी, दीपा शोभानी, सिम्मी शोभानी, तन्वी कोडवानी, हिमांशी कोडवानी, राधिका कोडवानी, गरिमा बसरानी, हर्षा बचवानी, पूनम खेमानी, वंदना पंजवानी, नीलम खेमानी, नीलम मानमानी, जानवी आहूजा, जानवी फुलवानी, अनु हिरवानी, महक खियानी, दीप्ति बरसानी, कंचन ठारवानी, साक्षी माखीजा, नव्या कुकरेजा, योगिता अशवानी, आरना कुकरेजा, सीमा वाधवानी, कृतिका पवानी, बेबी पारी, राधा शर्मा, सिमरन खेमचंदानी, महक सिंहवानी, कविता माखीजा, हर्षा आहूजा, स्नेहा दलवानी, पूनम हिरवानी, कशिश कारनानी, अंजू पवानी, शिखा नेनवानी, मुस्कान सिंहवानी, पदमा आहूजा, रीनू चांदवानी, मधु अमलानी, जिया आहूजा, लावन्या कुकरेजा, वर्षा फबयानी, रिद्धिमा आहूजा भावना चंचलानी आदि मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और “जय झूलेलाल” के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह भव्य आयोजन सिंधी समाज की एकता, आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

दिनेश कोडवानी
मीडिया प्रभारी सिंधी समाज झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *