Headlines

विष्णु देव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सहायक के नाम पर मोहर लग गई है वह नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

कानपुर सीट से विधायक विष्णु देव आदिवासी नेता है और इस तरह से भाजपा ने आदिवासी नेता के नाम पर मोहर लग दी है।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया. साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है. विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता को सूबे का चेहरा बनाया है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. इस तरह तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे. सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे. दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन चला.

औरैया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत की ख़बर है, वहीं लगभग सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।*

गाड़ी का इंतज़ार कर रहे सवारियों को तेज़ रफ्तार कार ने रौंदा और आगे बढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *