वीरांगना झलकारी को इतिहास याद रखेगा बुंदेलखंड क्रांति दल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

झांसी । आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने बलिदान देकर सहादत की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे हमेशा याद रखा जायेगा।

प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, दलित सेना अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा , विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, रायकवार समाज के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद रायकवार , नगर महामंत्री सुनील पुरोहित, अनवार अहमद मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संचालन मो. नईम मंसूरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *