Headlines

शहडोल नागपुर ट्रेन को अनूपपुर या अंबिकापुर से परिचालन के लिए भाजपा जिला.अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान को शहडोल-नागपुर स्पेशल ट्रेन के शुभारंभ पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी ने मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री
बिसाहूलाल सिंह एवं जिला विकास मंच के संरक्षक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट एवं जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश शिवहरे के संयुक्त ज्ञापन को हेलीपैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान को सौपा।एवं उनसे मांग की कि ट्रेन को अनूपपुर से प्रारंभ किया जाए।जिससे शहडोल संसदीय क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा लाभान्वित होगा।जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की रेल मंत्री तक यह बात जरूर पहुंचाएंगे।
प्रस्तुत ज्ञापन में लेख किया गया है कि विगत 30 वर्षो के मांग के अनुरूप रेल प्रशासन द्वारा नागपुर-शहडोल के मध्य ट्रेन चलाये जाने का निर्णय लिया गया है,यह स्वागत योग्य है।दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे अंतर्गत सी.आई.सी. सेक्शन का यह अंचल आदिवासी बाहूल्य पिछड़ा क्षेत्र है,द्रुतगामी ट्रेन सुविधाओं का अभाव है,साथ ही इस अंचल में मल्टी सुपर स्पलेशलिटी चिकित्सा सुविधाओं का भी अभाव है,अंचल के नागरिको को उच्च स्तर की चिकित्सा हेतु नागपुर जाना पड़ता है,अंचल से कोई सीधी ट्रेन सुविधा नही होने से यहाँ के नागरिको को बिलासपुर या कटनी,जबलपुर होकर ट्रेन बदल कर नागपुर तक की यात्रा करनी पड़ती है।बार-बार ट्रेन बदलने से नागरिको को यात्रा में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, इस आदिवासी अंचल के नागरिको को बेहतर यात्री सुविधा प्रदान किये जाने के तहत शहडोल से नागपुर तक चलने वाले ट्रेन का विस्तार अनूपपुर,अम्बिकापुर तक करने से सम्पूर्ण शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित सरगुजा संभाग के दोनो संसदीय क्षेत्र सरगुजा एवं कोरबा संसदीय क्षेत्र के नागरिको को भी यात्री सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
जिला विकास मंच ने मांग की है कि लोकहित को ध्यान में रखकर ट्रेन 11201-11202 नागपुर-शहडोल -नागपुर का विस्तार अम्बिकापुर,अनूपपुर तक करना आवश्यक है।प्रस्तावित ट्रेन शायं अनूपपुर-अम्बिकापुर से प्रस्थान कर सुबह नागपुर तक पहुँचने से यात्रियों को आवागमन में पूर्ण सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *