‘शांत नहीं मौन है, 2019 में बताएंगे हम कौन हैं…! ऐसे पोस्टरों से सरकार का विरोध, हड़कम्प, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 22 अक्टूबर। यूपी के उन्नाव शहर में शनिवार की देर रात सरकार के विरोध करते हुए कुछ ऐसे पोस्टर लगाए जिस से सनसनी फैल गई । जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टरों को तो शहर से हटवा दिया। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पोस्टर चिपकाने वाले कौन थे ।इसके लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है ।।इन पोस्टरों में सरकार को 2019 के चुनाव में परिणाम भुगतने के संदेश लिखे थे।

बताया जाता है कि नगर की सड़कों पर सरकार के विरोध में कई सारे पोस्टर लगा दिए गए। यूपी पुलिस के नाम के साथ लगाए गए पोस्टर में पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान ना निकलने पर 2019 के चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने का संदेश लिखा गया है।

हालांकि शहर में लगे पोस्टर थोड़ी देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रविवार को एसपी के निर्देश पर पोस्टर ओं को हटवाया गया पुलिस सी सी कैमरा फुटेज के सारे पोस्टर चिपकाने वालों की तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि शहर के हरदोई रोड फुल पुलिस लाइन रोड बड़ा चौराहा छोटे चौराहा कोतवाली के पास गांधीनगर तेरा कचहरी पुल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर लोगों ने सड़क किनारे दीवारों और होर्डिंग व बड़ों पर इन पोस्टरों को चिपका आया था।

पोस्टर में वेतन विसंगति समेत कार्य के समय निर्धारित किए जाने की मांग संबंधी बातें लिखी गई हैं । पोस्टर के बैकग्राउंड में यूपी पुलिस भी लिखा है और नीचे पुलिस परिवार लिखा है । पोस्टर के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

इस मामले में एसपी हरीश कुमार का कहना है कि किसी ने शरारत की है पोस्टर हटाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि किसी चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोगों ने शनिवार की रात पोस्टर चिपकाए हैं उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *