झाँसी | शादियों में इस बार मेहमानों को खाना खिलाना महंगा होगा| जीएसटी घटने के बाद भी रेट में कमी नहीं आई है| उल्टे पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 % की वृद्धि हुई है |आटा, घी, चीनी,दाल,बेसन से लेकर डेयरी के समान पर महंगाई की मार है |
प्रबोधिनी एकादशी के साथ 1 नवंबर से वैवाहिक सीजन शुरू हो जाएगा |घी,रिफाइंड,दूध,पनीर,दाले सब्जियां महंगी होने के साथ चाऊमीन,चाट से लेकर सभी खाद्य सामग्रियों पर महंगाई का असर दिख रहा है| दावत 10 से 15% महंगी हो गई है | बुकिंग कैटरर्स ने प्रति प्लेट 100 से 150 रुपए तक बढ़ा दिए हैं| शादी में बारातियों के लिए जो प्लेट सजाई जाएगी, उसकी कीमत लोगों को परेशान किए हुए हैं | साथ ही दूध,दही,पनीर,खोवा के रेट भी पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गए हैं| यदि आकलन किया जाए तो 100 लोगों के खाने पर पहले 40 से ₹50000 खर्च आता था, लेकिन अब इतने ही लोगों की खाने पर 60 से 80 हजार रुपए का खर्च आएगा|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
शादियों पर पड़ेगी महंगाई की मार 100 से 150 रुपए तक महंगी हुई थाली
